• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

किसानों के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार ने बढ़ाया गेहूं का MSP

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं का MSP ₹160 बढ़ा, 30 मार्च से शुरू होगी खरीद

किसानों के हित में एक अहम और राहत भरा निर्णय लेते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी कर दी है। अब किसानों को गेहूं का 2585 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा, जो पिछले साल के मुकाबले 160 रुपये ज्यादा है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही कई अन्य विभागों से जुड़े कुल 21 प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। सरकार का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों से सीधे गेहूं खरीद कर उन्हें सही और उचित कीमत मिल सके।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश के 75 जिलों में 6500 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एफसीआई, यूपी मण्डी परिषद और अन्य एजेंसियों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। वही सरकार ने किसानों को और राहत देते हुए गेहूं की उतराई, सफाई और छनाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त देने का भी निर्णय किया है। यह कदम खास तौर पर बढ़ती लागत को देखते हुए लिया गया है। किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।