रामनगरी में एक बार
फिर अयोध्या महोत्सव के माध्यम से भारतीय परंपरा, संस्कृति और कलाओं का संगम देखने को मिल रहा है। अयोध्या महोत्सव में विश्व
की प्राचीनतम् भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों से लोग परिचित हुए। महोत्सव में
भारतीय सांस्कृतिक धरोहर, पारंम्परिक नृत्य की विभिन्न मुद्राएं व कलाकारों
की भाव भंगिमा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अयोध्या महोत्सव में कवि
सम्मेलन, नृत्य प्रस्तुति , संस्कार कुंभ, आपदा प्रबंधन, घूमो अयोध्या जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा
रहा है। जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र है। आपको बात दें की अयोध्या के लालबाग
में आयोजित इस 11 दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ 29 दिसंबर को हुआ था।
मुख्य समाचार
अयोध्या महोत्सव में दिखे भारतीय संस्कृति के विविध रंग
-
Share: