23 अगस्त 2023
राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस
आज ही के दिन देश के महान वैज्ञानिकों ने अपनी अनूठी प्रतिभा, असाधारण कौशल और अथक परिश्रम से चंद्रमा पर सफलतापूर्वक 'चंद्रयान-3' की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान रचते हुए माँ भारती को गौरवान्वित किया था। राष्ट्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के सम्मान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' मनाने का निर्णय लिया गया था, जो देश वासियों, विशेषकर युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है। आज 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के अवसर पर हमारे मेधावी वैज्ञानिकों का अभिनंदन, जिन्होंने भारत को विश्व के नक्शे पर एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित किया है।