हमारे बारे में

प्रेरणा शोध संस्थान एक सार्वजनिक ट्रस्ट है जिसका गठन 24-04-2017 को, चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण तथा मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रवादी और सामाजिक मूल्यों को विकसित करने हेतु सूचना व शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से किया गया।

आज का युग तात्कालिक सूचनाओं का युग है। विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति के परिणामस्वरुप दुनिया एक आंगन के रूप में परिवर्तित हो गयी है। ट्रस्ट के व्यापक उद्देश्यों में विश्व के हर कोने में आयोजन और घटनाओं के बारे में सटीक जानकारी का त्वरित और विश्वसनीय आदान-प्रदान प्रदान करना, पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीयता और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना, भारतीय संस्कृति और मान्यताओं के पुनर्निर्माण में स्वदेशी अवधारणाओं के विचारों का विकास और प्रसार, सामाजिक सद्भाव का विकास और संवर्धन, मीडिया संभाषण के माध्यम से सामाजिक मूल्यों और आम जनता में नैतिकता को बढ़ावा देना सम्मिलित है। इसके उद्देश्यों में विचार-विमर्श, वाद-विवाद, सेमिनार, 10 दिवसीय कार्यशालाएं, साप्ताहिक कार्यशालाएं तथा सार्वजनिक हित के विभिन्न विषयों पर जनता के बीच ज्ञान एवं मूल्यों के प्रसार जैसे अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा का आयोजन शामिल है।

संगठन के उद्देश्यों में मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्रदान करना भी सम्मिलित है। इन व्यापक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए संगठन राष्ट्रीय हित के विविध मुद्दों पर ज्ञान और मूल्यों के प्रसार लिए विभिन्न सम सामयिक तथा अन्य मुद्दों पर सेमिनार और वाद विवाद का आयोजन करता रहा है। विदेशी मामलों, कराधान, पत्रकारिता, करंट अफेयर्स, सामाजिक मूल्यों जैसे विभिन्न विविध विषयों पर बहस/चर्चा आयोजित की जाती है।