• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

हरिद्वार में ऑपरेशन कालनेमि के तहत 17 ढोंगी गिरफ्तार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

हरिद्वार, उत्तराखण्ड

सनातन धर्म की आस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने वालों के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। इसी क्रम में हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 17 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को कथित तौर पर अपने जाल में फंसाते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत और घरेलू समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते थे। पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर उनसे पैसे वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने सभी 17 आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आस्था की आड़ में लोगों को गुमराह करने और ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ऐसे लोगों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों और स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।