• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

महान नेताओं की स्मृति में मुरादाबाद में बनेगी नई संघ वॉल

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश 

मुरादाबाद नगर निगम शहरवासियों को देश के महान नेताओं के विचारों और योगदान से जोड़ने के लिए एक अनोखी पहल शुरू करने जा रहा है। बता दें शहर में जल्द ही वीर सावरकर, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे महान नेताओं की याद में एक भव्य आरएसएस वॉल बनाई जाएगी, वहीं यह वॉल दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पास बनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस वॉल पर इन तीनों महापुरुषों की प्रतिमाएं नक्काशी के रूप में बनाई जाएंगी और उनके देश के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख विचारधाराओं को भी इस वॉल में जगह मिलेगी। यह वॉल संघ के 100 वर्ष होने के मौके पर बनाई जा रही है। शहर के विधायक रितेश गुप्ता की सलाह पर नगर निगम ने इसका पूरा प्रस्ताव तैयार किया है। साथ ही वॉल के निर्माण में मदद करने वाले लोगों के नाम भी उस पर लिखे जाएंगे। हालांकि नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। काम जल्दी शुरू होगा और 15 जनवरी तक यह वॉल तैयार हो जाएगी।