• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बागेश्वर की धना बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बागेश्वर, उत्तराखण्ड

बागेश्वर के एक छोटे से गांव की रहने वाली धना आज आत्मनिर्भरता का अनोखा उदाहरण बन चुकी हैं, करीब दस साल पहले उन्होंने अपनी जमीन पर सब्जियां उगाने के साथ-साथ कीवी की खेती शुरू की, आज उसी जमीन से हर वर्ष लगभग 12 क्विंटल कीवी की पैदावार होती है, जिससे उन्हें करीब एक लाख रुपये की कमाई होती है। लेकिन उनकी कहानी सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपनी मेहनत, धैर्य और नई सोच के साथ धीरे-धीरे अपने काम को आगे बढ़ाया और एक होम स्टे की शुरुआत की, आज यहां आने वाले पर्यटक होम स्टे में ठहरने के साथ-साथ, पहाड़ की प्राकृतिक जिंदगी, ऑर्गेनिक खेती और स्थानीय भोजन का असली अनुभव भी लेते हैं।उनसे प्रेरित होकर गांव की कई अन्य महिलाएं भी अब खुद का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। बागेश्वर के एक छोटे से गांव की रहने वाली धना की यह कहानी बताती है कि छोटी शुरुआत भी बड़े बदलाव की राह खोल सकती है।