• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बरेली के रामायण वाटिका में लेजर शो का ट्रायल सफल, जल्द होगा उद्घाटन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बरेली, उत्तर प्रदेश

बरेली के रामगंगानगर में बनी रामायण वाटिका अब लोगों के आकर्षण का नया केंद्र बनने जा रही है। बता दें, यहां लेजर शो का सफल ट्रायल किया गया, जिसने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी और भगवान राम के जीवन की झलकियों ने माहौल को बेहद खास बना दिया।

ट्रायल के समय बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने भी शो की गुणवत्ता और तकनीक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रामायण वाटिका को इस तरह विकसित किया गया है कि यहां आने वाले लोग त्रेता युग जैसा अनुभव कर सकें।

करीब 33 हजार वर्ग मीटर में फैली इस वाटिका में सिर्फ लेजर शो ही नहीं, बल्कि भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों को दर्शाने वाली कई कलाकृतियां भी लगाई गई हैं। यह जगह न केवल आस्था का केंद्र बनेगी, बल्कि बरेली के पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

ट्रायल के सफल होने के बाद अब इसके उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों इसका भव्य उद्घाटन होगा और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।