• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सशक्त सीमा, संगठित समाज-सुरक्षित राष्ट्र का आधार-डॉ. कृष्ण गोपाल जी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश

सशक्त सीमा, संगठित समाज-सुरक्षित राष्ट्र का आधार

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित पूर्व सैन्य अधिकारी संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके भीतर सशक्त, अनुशासित और राष्ट्रभक्त समाज का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है।
भारतीय सेना जहां बाहरी खतरों से देश की रक्षा करती है, वहीं संघ समाज के अंदर एकता, संस्कार और राष्ट्रीय चरित्र को सुदृढ़ करने में निरंतर लगा हुआ है। उन्होंने सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकने, रोजगार सृजन और सामाजिक संगठन को मजबूत करने के प्रयासों पर बल दिया।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति जताई। संगोष्ठी में हमीरपुर जिला (हिमाचल प्रदेश) से संबंधित कैप्टन व उससे ऊपर के रैंक के पूर्व सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।