• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए योगी सरकार की सख्त पहल

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

युवाओं और नाबालिगों को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के लिए योगी सरकार लगातार प्रभावी और सख्त कदम उठा रही है। सरकार की प्राथमिकता केवल अवैध शराब पर रोक लगाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि शराब और अन्य नशीले पदार्थ कम उम्र के बच्चों तक किसी भी माध्यम से न पहुंचें। इसी दिशा में सरकार की सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई की नीति लगातार सामने आ रही है।

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही सरकार ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और आबकारी विभाग को जांच के निर्देश दिए। जांच पूरी होने के बाद संबंधित सेल्समैन को तत्काल हटा दिया गया तथा दुकान पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

योगी सरकार की इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार गंभीर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी अधिकारियों को लगातार निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रभावी कानून-व्यवस्था और मजबूत निगरानी के साथ प्रदेश के युवाओं को नशे से सुरक्षित रखा जाए।

नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में सरकार की यह पहल युवाओं के बेहतर भविष्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।