• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराया गया नया ध्वज

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

सनातन धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। यह दिन धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक श्रीराम के अवतरण का प्रतीक है। इस दिन अयोध्या सहित पूरे भारत में विशेष उत्सव, झांकी और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है।


वही चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर स्थित सूर्य मन्दिर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज का आरोहण किया गया। भगवा रंग के इस ध्वज पर '' अंकित है। 


मन्दिर के प्रवेश द्वार से बाएं परकोटा के नैऋत्य कोण पर स्थित सूर्य मन्दिर के 19 फिट 7 इंच ऊंचे ध्वज दंड पर 9 फिट 3 इंच लंबाई वाले ध्वज की चौड़ाई 4 फिट 7 इंच है।