कारगिल विजय दिवस देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने वाले वीरों को कोटि-कोटि नमन
26 जुलाई कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है, यह दिवस भारत की पाकिस्तान के साथ 1999 के कारगिल युद्ध में विजय का स्मरण कराता है।कारगिल विजय दिवस सेना के हमारे वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया। आज “कारगिल विजय दिवस” पर इस युद्ध में अपने साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों के त्याग, समर्पण व बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा।