• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, यात्रा की तैयारियां शुरू

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 उत्तरकाशी

 नवरात्र के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी है। इससे श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है और चारधाम यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन, यानी 19 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 18 अप्रैल को मां गंगा की भोगमूर्ति अपने शीतकालीन निवास मुखबा से डोली में गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। इस दौरान सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ भव्य यात्रा निकलेगी। डोली उसी दिन भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी।

इसके बाद 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे डोली फिर से गंगोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू करेगी। तय समय पर विधि-विधान के साथ कपाट खोल दिए जाएंगे, जो अगले छह महीने तक खुले रहेंगे। साथ ही समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने जानकारी दी कि इस बार चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में गैर-सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।