• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

नमाज पढ़ने के लिए मजबूर, जबरन टॉयलेट साफ करवाना; 8वीं कक्षा के छात्रों ने खोली स्कूल की पोल

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादून, उत्तराखण्ड 

देहरादून के इस स्कूल में बच्चों के साथ ऐसा क्या हो रहा था कि उन्होंने खुद लिख दी शिकायत। डोईवाला के सरकारी स्कूल से आई ये खबर आपको हैरान कर देगी। यहां  बच्चों से टॉयलेट साफ करवाया गया, जबरन नमाज पढ़वाई गई।  इतना ही नहीं, बच्चों का आरोप है कि कई वर्षों से स्कूल में कोई खेलकूद का आयोजन भी नहीं कराया गया ।  यानी पढ़ाई की जगह बच्चों से ऐसे काम? यह आरोप लगाए हैं स्वयं कक्षा 8 के बच्चों ने। कक्षा 8 के छात्रों ने खुद ये पूरा मामला लिखकर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेजा । बच्चों ने चुप रहने के बजाय सीधा बाल आयोग को पत्र लिख दिया और जैसे ही मामला सामने आया मच गया हड़कंप। आयोग ने तुरंत जांच के आदेश दिए, इतना ही नहीं आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून से 20 अप्रैल तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, आयोग की एक टीम स्कूल जाकर छात्रों से बातचीत भी करेगी, ताकि तथ्यों की पुष्टि की जा सके। क्योंकि बच्चों से टॉयलेट साफ करवाना सीधे-सीधे बाल श्रम का मामला है। फिलहाल, जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।