• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सीएम धामी ने 401.86 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादूनउत्तराखण्ड

-सीएम धामी ने 74 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 

-कुल 401.86 करोड़ रुपये की लागत से योजनाएं हुईं शुरू  

-नमामि गंगे, सीवर, बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रमुखता से शामिल

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की बीजेपी सरकार ने अपने चार साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर राज्यभर में तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना था।

देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखण्ड सरकार के चार साल बेमिसालकार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद कार्यक्रम का उद्घाटन किया और इससे पहले शहर में रोड शो भी निकाला। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी उनके साथ खुली गाड़ी में मौजूद रहे और लोगों का अभिवादन किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने लगभग 401.86 करोड़ रुपये की लागत से 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।


लोकार्पित प्रमुख योजनाएं:

नमामि गंगे योजना के तहत सपेरा बस्ती में सीवरेज और 15 एमएलडी एसटीपी का निर्माण

आराघर चौक से मोधरोवाला तक सीवर लाइन बिछाने का काम

सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक तक सीवर लाइन योजना

इंदिरानगर क्षेत्र में जल निकासी सुधार योजना


शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं:

साकेत कॉलोनी और कैनाल रोड क्षेत्र में सीवरेज योजना

मसूरी क्षेत्र में बांदल नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य

घन्तु का सेरा गांव में बाढ़ सुरक्षा योजना

डोईवाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य

जाखन नदी के किनारे अठूरवाला गांव में बाढ़ सुरक्षा योजना

सरकार ने अपने चार साल पूरे होने पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। इन योजनाओं से शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और बाढ़ से सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।