• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अलीगढ़ में तैयार हो रहे हैंडग्रेनेड के पुर्जे

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ अब रक्षा निर्माण में अपनी अहमियत बढ़ा रहा है। जी हां अलीगढ़ में हैंडग्रेनेड के पुर्जे बनाए जा रहे हैं। इन पुर्जों के बिना हैंडग्रेनेड ठीक से काम नहीं कर पाते, यही पुर्जे तय करते हैं कि कब और कैसे विस्फोट होगा। अलीगढ़ की कंपनी, दीप एक्सप्लो प्राइवेट लिमिटेड, डेटनेटर, हाउसिंग, असेम्बली, पिन जैसे पुर्जे बनाती है। डेटनेटर 9 मिमी से लेकर 25 मिमी तक अलग-अलग साइज में बनते हैं। कंपनी का कहना है कि 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य कार्रवाई में इन्हीं हैंडग्रेनेड का सफल उपयोग हुआ था। हर दिन करीब एक हजार पुर्जे तैयार किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पहले ये तरह-तरह के सटीक पुर्जे विदेशों से आते थे, पर अब इन्हें देश में बनाया जा रहा है और कुछ का निर्यात भी हो रहा है। इन पुर्जों की सटीकता और गुणवत्ता इतनी अच्छी बताई जाती है कि सरकार कुछ देशों को आपूर्ति भी कर रही है। इससे स्थानीय उद्योग को फायदा मिल रहा है और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।