• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

मेजर मधुर की शादी बनी समाज के लिए प्रेरणा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

जब युवा अपनी सोच से समाज में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं, तो वह एक नई शुरुआत बन जाती है। ऐसी ही एक सकारात्मक पहल सेना के मेजर मधुर चौधरी ने की, जिसने दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया। जी हां, सेना में तैनात मेजर मधुर चौधरी ने अपनी शादी को खास बनाते हुए दहेज प्रथा के खिलाफ एक सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने शादी में मिलने वाले सभी शगुन और उपहार लौटा दिए और सिर्फ एक रुपया और नारियल लेकर कैप्टन ज्योति से विवाह किया।

बता दें उनकी बारात 11 मार्च को वृंदावन गई थी। मधुर के पिता ओमपाल सिंह, जो सेना से सूबेदार पद से रिटायर हैं, ने बताया कि उनके बेटे ने दहेज न लेने का निर्णय करके समाज को एक बहुत अच्छा संदेश दिया है। मधुर वर्ष 2018 में सेना में लेफ्टिनेंट बने थे और अब मेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी ज्योति भी सेना में कैप्टन हैं। परिवार के अनुसार, दहेज समाज के लिए एक कलंक है और इसे समाप्त करना आवश्यक है। मधुर की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा है और दिखाती है कि अगर हर कोई ऐसा कदम उठाए, तो दहेज जैसी बुरी प्रथा को समाप्त किया जा सकता है।