• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सीएम धामी के गोद लिए गांव की किस्मत संवारेंगी प्रियंका नेगी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

चमोली, उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के विकासखंड में आने वाला सारकोट गांव जहां एक युवा बेटी ने इतिहास रच दिया है और दूसरो के लिए प्रेरणा बन गई है। जी हां सारकोट गांव की 21 साल की प्रियंका नेगी ने सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनकर एक नई मिसाल पेश की है। इतनी कम उम्र में यह दायित्व मिलने के बाद प्रियंका ने पूरे गांव का नाम रौशन कर दिया है। बताते चलें की राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी प्रियंका को अब गांव की पंचायत और विकास कार्यों में पारदर्शिता और नवाचार की नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। प्रियंका को यह समझ और दिशा अपने पिता राजेंद्र नेगी से भी मिली है, जो पूर्व में दो बार ग्राम सभा सारकोट के प्रधान रह चुके हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रियंका को प्रशासनिक जिम्मेदारियों की अच्छी समझ बनी है। बता दें की सारकोट गांव की विशेषता यह भी है कि इसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है, जिससे यहां के विकास कार्यों की निगरानी उच्च स्तर से होती है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रियंका नेगी किस प्रकार इस जिम्मेदारी को निभाकर गांव के विकास को एक नई दिशा देती हैं।