• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 37वीं रसोई का हुआ शुभारंभ

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बागपत, उत्तर प्रदेश

समाज में जरूरतमंदों को भोजन कराना एक नेक कार्य है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए बागपत में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने लगातार सेवा कार्य किए हैं। इसी कार्य को बरकरार रखते हुए बागपत में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 37वीं सारथी की रसोईका शुभारंभ किया। वही इस रसोई का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. तीर्थ लाल और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. यशवीर सिंह ने किया।


इस मौके पर सीएमओ डॉ. तीर्थ लाल ने संस्था के कार्यों की सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य है और समाज में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा में लगातार जुटी संस्था को प्रेरणादायक बताया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने भी सारथी की रसोईकी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी पहल गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत मददगार सिद्ध होती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। बता दें इस रसोई के संचालन में डॉ. आशुतोष राणा, मोनिका और ऋतु जैन का विशेष योगदान रहा। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट की कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन परोसा। वही कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विकास गुप्ता सहित कई समाजसेवी, स्वयंसेवक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग दिया।