पश्चिमी उत्तर
प्रदेश की तस्वीर इन दिनों सचमुच बदलती हुई दिख रही है और यह बदलाव केवल कागजों तक
सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर भी साफ नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को
चार बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात मिली है, जो इस क्षेत्र के विकास को नई पहचान दे रहे हैं।
जेवर एयरपोर्ट
जेवर में बने
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रतीक बनकर सामने आया
है। 5,000 एकड़ से ज्यादा में फैला यह विशाल एयरपोर्ट जून से संचालन
के लिए तैयार है। इससे न सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

सेमीकंडक्टर
यूनिट
ग्रेटर नोएडा
में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना एक बड़ा कदम है। यह
प्रोजेक्ट भारत को टेक्नोलॉजी सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका
निभाएगा और इंडस्ट्री को नई गति देगा।

नमो भारत
ट्रेन
दिल्ली से
मेरठ के बीच शुरू हुई नमो भारत ट्रेन ने यात्रा को बेहद आसान बना दिया है। अब 82 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 55 मिनट में तय की जा सकती है, जिससे प्रतिदिन की यात्रा में बड़ा बदलाव आया है और आम आदमी को लाभ मिला रहा है
मेरठ मेट्रो
मेरठ मेट्रो
की शुरुआत ने शहर के भीतर यात्रा को और भी सुगम बना दिया है। खास बात यह है कि यह
नमो भारत ट्रेन के साथ एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलती है,
जो इसे और ज्यादा प्रभावी बनाती है।
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के अनुसार, ये सभी परियोजनाएं
“विकसित यूपी और विकसित भारत” की दिशा में मजबूत कदम हैं। तेजी से बढ़ता
इंफ्रास्ट्रक्चर सिर्फ शहरों को नहीं बदलता, बल्कि
लोगों की उम्मीदों और भविष्य को भी नई दिशा देता है।