• अनुवाद करें: |
इतिहास

विश्व बाघ दिवस

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

विश्व बाघ दिवस

29 जुलाई

भारतीय संस्कृति में समस्त समष्टि को एक ही तत्व की विविधता के रूप में स्वीकार किया गया है। हमारी संस्कृति में समस्त जीव-जंतु, पेड़-पौधे यहाँ तक कि पहाड़ों और नदियों को भी सम्मान प्राप्त है। वनों में रहने वाले सभी जीवों का संरक्षण मानव का कर्तव्य है। पिछली कुछ शताब्दियों में मनुष्य ने अपनी आवश्यकता या शौक के चलते अनेक जीवों की हत्या की है, उनके प्राकृतिक आवास को उनसे छीन लिया है जिसके कारण जीवों की अनेक प्रजातियाँ विलुप्त हो गयी हैं या संकट में हैं। बाघ भी उनमें से एक है। बाघों के संरक्षण एवं प्रकृति के तंत्र में उनके महत्त्व की जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है जो हमें प्रकृति के इस अनमोल जीव की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध करता है।