• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

कारसेवकपुरम स्थित श्रीराम गौशाला में पूजनोत्सव

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या।

आज श्रीराम गौशाला कारसेवकपुरम में भारतीय धर्म-संस्कृति की संवाहक गौमाता का पूजनोत्सव संपन्न हुआ। आचार्य इन्द्र देव मिश्रा जी के दल ने गौ-पूजन आरती के उपरान्त गौ-ग्रास खिलाया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक वरिष्ठ प्रचारक दिनेश चन्द्र, अयोध्या मण्डल आयुक्त  राजेश, पूज्य महंत वैदेही शरण जी महाराज, विहिप केंद्रीय मंत्री धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख राजेंद्र सिंह पंकज जी सहित विहिप व गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने गौ पूजन किया।

दिनमेश चन्द्र जी गौवंश की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विहिप के 84 कोसी परिक्रमा प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र से पधारे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के ग्रामीण गौपालकों का सम्मान करवाया। सरयू नदी में 900 से अधिक लोगों को डूबने से बचाने वाली टीम को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। जीव दया, पर्यावरण संरक्षण और गौ संरक्षण का कार्य करने वाले अन्य संगठन के बंधुओं को पूज्य महंत जी, अयोध्या पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय यादव ने सम्मानित किया। गौशाला प्रबन्धक पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने सभी आचार्यों और गौशाला के गौ सेवकों को सम्मानित किया।