• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

असम में 600 मदरसों को बंद किया, आगे भी करेंगे : हिमंत बिस्वा सरमा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं। सीएम सरमा शिवाजी महाराज गार्डन में रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। सीएम सरमा ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया और कांग्रेस को आज का मुगल बता दिया। सीएम सरमा ने कहा कि कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में, मैं मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस इस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस नए मुगलों का प्रतिनिधित्व कर रही है।

सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने दिखाया कि भारत का इतिहास बाबर, औरंगजेब और शाहजहां के बारे में था। मैं बताना चाहता हूं कि भारत का इतिहास उनके बारे में नहीं है, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह के बारे में है। औरंगजेब ने अपने शासन के दौरान सनातन संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया और लोगों को जबरन इस्लाम में कन्वर्जन कराया था।