• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

नव वर्ष 2023 के आगमन पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

नव वर्ष के पहले दिन सुबह कड़ाके की ठंड होते हुए भी 4:00 बजे से ही श्रद्धालु अयोध्या के हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि और कनक भवन का दर्शन पूजन करने पहुँच गए।  नव वर्ष पर अयोध्या में पिछले वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन किए।  सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 2 लाख लोगों ने दर्शन कर लिया था। उसके बाद भी यह आंकड़ा लगातार बढ़ता है। लोगों का कहना है कि हम लोग बहुत उत्साहित हैं और अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या आए हैं यह हमारा सौभाग्य है कि हम जिस धरती पर हैं वहां भगवान राम का जन्म हुआ है आज यहां आकर हमें गर्व महसूस हो रहा है।