• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

मजहबी कट्टरता को परास्त कर हिन्दू समाज को स्वाभिमानी व सामर्थ्यशाली बनाएंगे - आलोक कुमार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि मजहबी कट्टरता के दुष्परिणामों से निपटने हेतु वैश्विक स्तर पर एक समग्र नीति बनानी होगी। इस कट्टरता का बौद्धिक, सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर मुकाबला करना होगा। बड़े वर्ग द्वारा जिहाद के नाम पर हिंसा, लूटपाट, बलात्कार व हत्याओं को एक हथियार के रूप में प्रयोग किया जाता है। अब यह नहीं चलेगा। विश्व भर में हिन्दू धर्म के प्रति निष्ठा व सम्मान बढ़ रहा है, अब इस विश्वास को हम और मजबूत कर हिन्दू मान बिंदुओं से लोगों को जोड़ेंगे।