अयोध्या, उत्तर प्रदेश
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीएओ की
घोषणा हो गई है. जी हां, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र
राम मंदिर के ट्रस्ट CEO नियुक्त किए गए हैं. एयर मार्शल
जितेंद्र मिश्र एक पूर्व फाइटर पायलट हैं जिन्होंने इंडियन एयर फोर्स में 39 साल
से ज्यादा तक सेवा की.
बता दें, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ
क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व एयर
मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया
गया है। इसके साथ ही महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय
और निर्मला यादव को ट्रस्ट का नया ट्रस्टी बनाया गया है। गोविंद देव गिरि जी
महाराज को ट्रस्ट का महासचिव बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार,जितेंद्र मिश्रा की ट्रस्ट के CEO के
पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया करीब दो महीने से चल रही थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान
वह वेस्टर्न कमांड के चीफ थे। अब उन्हें राम मंदिर के प्रबंधन और वित्तीय मामलों
की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन नए ट्रस्टी बनाए गए
दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्ट में नया ट्रस्टी बनाया गया है।



