उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जी हां, कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों (डीएम) और पुलिस कप्तानों को दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में
दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा की जांच करें। इसमें आग से बचाव की व्यवस्था पर
खास ध्यान देने को कहा गया है।
बता दें, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि
जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी खुद पंडालों में जाकर प्रवेश और निकास द्वारों का
निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि आपात स्थिति में लोगों को बाहर निकलने
में परेशानी न हो। इसके लिए पर्याप्त और चौड़े इमरजेंसी गेट होने चाहिए।
इसके अलावा, बिजली के तारों और अन्य विद्युत
उपकरणों की भी जांच की जाएगी, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं को रोका
जा सके। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के
निर्देश दिए गए हैं।



