• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पीड़ितों की मदद में जुटे स्वयंसेवक

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

थराली,चमोली

RSS के स्वयंसेवक हमेशा से हर कठिन परिस्थिति में समाज की सेवा के लिए आगे आते रहे हैं। चाहे प्राकृतिक आपदा हो या कोई और संकट, संघ के कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद में जुट जाते हैं।  ऐसा ही कुछ देखने को मिला चमोली  में 22 अगस्त को चमोली जिले के थराली गांव में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। अचानक आई इस आपदा में कई घर मलबे में दब गए और सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा। जगह-जगह मलबा और बड़े पत्थर गिर जाने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इस बीच RSS के स्वयंसेवक तुरंत सक्रिय हुए और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए।  हालांकि जगह-जगह मलबा होने के कारण रास्ते बंद थे और राहत सामग्री तुरंत गांव तक पहुंचाना संभव नहीं था। इसलिए जैसे ही मार्ग खुला  स्वयंसेवक प्रभावित गांवों तक पहुंचे और लोगों को अनाज बांटा और जहां भोजन की आवश्यकता थी, वहां पीड़ितों को खाना उपलब्ध कराया गया। कठिन परिस्थिति के बीच संघ के कार्यकर्ताओं ने राहत और सहयोग करते हुए अपना कर्तव्य निभाया और तमाम लोगे के लिए प्रेरणा बनें।

Image

Image

Image

Image