• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

आगरा के सेमरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आगरा, उत्तर प्रदेश
एक वैचारिक क्रांति का उदय आगरा के सेमरा में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक वैचारिक जागरण बनकर उभरा। पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी के ओजस्वी विचारों ने यह स्पष्ट किया कि राष्ट्र की सच्ची नींव हमारे संस्कारों और संस्कृति में है।

Image

उन्होंने कहा “जब घर की माताएं संस्कारित होंगी, तभी आने वाली पीढ़ी धर्म रक्षक बनेगी।”सद्गुरु जी का संदेश स्पष्ट है जाति की दीवारों को तोड़कर केवल सनातन के सूत्र में बंधना ही ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ का मार्ग है। आइए, इस एकता के संकल्प को हम सब मिलकर घर-घर तक पहुँचाएँ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाहक श्रीमान आलोक जी एवं आचार्य मृदुल शास्त्री जी ने अपने प्रेरक संबोधन से समाज और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। इस सफल आयोजन में जिला प्रचारक श्री मंजीत जी का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।हिंदू हम सब एक हैं।
Image