• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादून

देहरादून में तूनवाला वार्ड न. 68, मियांवाला में क्षेत्रवासियों द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। भव्य कलश यात्रा सहित मांगल गीतों, ढोल-दमाऊ की थाप के साथ सम्मलेन का शुभारम्भ हुआ। क्षेत्र की मातृशक्ति ने अपनी संस्कृति के अनुरूप पीले परिधानों में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  सम्मेलन में योग, पर्यावरण, स्वच्छता, नागरिक कर्तव्य, परिवार प्रबोधन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और समाज में बढ़ रही नशा प्रवृति पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।


उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति के साथ जाति-पाति रहित संगठित सनातन हिन्दू समाज में विभिन्न स्वरोजगार उद्यमियों को सम्मानित करना भी था। जिसमें अपने क्षेत्र में बढ़ई, बारबर, शिल्प कला, राज मिस्त्री, सफाई कर्मचारी (पर्यावरण मित्र) कार्य कर रहे उद्यमियों को सम्मानित किया गया।  विराट हिंदू सम्मेलन के लिए हरिद्वार से पधारे हठयोगी जी महाराज द्वारा अपने ओजस्वी वक्तव्यों से सम्बोधित किया गया, सामाजिक जागरूकता के लिए श्रीमती अंजू बडोला जी ने अपने विचारों से सम्मलेन को अवगत कराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक डा. श्री शैलेन्द्र जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा, संघ द्वारा किये किए जा रहे पर्यावरण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक समरसता पर तथा हिन्दू समाज संगठित रहे, इस पर अपने ओजस्वी और ऊर्जावान विचार से आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री इन्द्रेश सहगल जी ने अपने सूक्ष्म संबोधन में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम का संयोजन तथा मंच संचालन कैप्टन डी.पी. बलूनी जी द्वारा किया गया।