केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में मौसम बन रहा बाधा
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
उत्तराखण्ड की
पवित्र केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हर साल लाखों
श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए प्रशासन पूरी कोशिश
कर रहा है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों। हालांकि केदारघाटी में इन दिनों मौसम अचानक बदल
रहा है, जिससे यात्रा की तैयारियों पर थोड़ा असर पड़ रहा है।
वही इस समय
गौरीकुंड हाईवे और पैदल मार्ग पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन कोशिश
कर रहा है कि 22 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा से पहले सभी
काम पूरे कर लिए जाएं। साथ ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को बिजली, पानी, सफाई और रास्तों को समय पर ठीक करने के निर्देश
दिए हैं। भले ही मौसम चुनौती दे रहा हो, लेकिन प्रशासन पूरी
तैयारी और सतर्कता के साथ काम कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को
सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।



