• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सरकार की पहल से युवाओं को मिली उड़ान

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में सरकार कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अब साफ दिखाई देने लगा है। जी हां, लखीमपुर खीरी के सिविल लाइन्स क्षेत्र के रहने वाले उमंग शुक्ला ने सरकार की योजना का लाभ उठाकर अपनी पहचान एक सफल उद्यमी के रूप में बनाई है। उन्होंने नवंबर 2025 में जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनाके तहत 25 लाख रुपये का लोन लिया।

इस सहायता से उमंग ने सरसों तेल की ऑयल मिल शुरू की। आज वे प्रतिदिन 10 से 15 क्विंटल सरसों की पेराई कर रहे हैं। उनका बनाया हुआ तेल अब केवल स्थानीय बाजार ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बिक रहा है, जिससे उनका व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है। उमंग अपने इस काम से अच्छी कमाई कर रहे हैं और साथ ही 5 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। हर महीने 500 से 600 लीटर तेल की बिक्री से खर्च निकालने के बाद उन्हें लगभग 70 हजार रुपये का लाभ हो रहा है।

बता दें  मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बनकर सामने आई है। इसके तहत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल सकता है। इस पैसे का उपयोग मशीन, कच्चा माल और अन्य जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है।

 वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र में जाकर जानकारी ले सकता है और आवेदन कर सकता है। यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।