उत्तराखण्ड
इस वर्ष की चार धाम यात्रा ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान प्राप्त किया हैं, जी हां 12 अक्टूबर तक चार धाम यात्रा में 48 लाख 30 हजार 393 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वही पिछले वर्ष की बात करें तो इस समय तक यह संख्या 48 लाख 4 हजार थी। बता दें यात्रा का समापन 25 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ होगा। वही पर्यटन विभाग के अनुसार 2024 में इसी समय तक 48 लाख 4216 तीर्थयात्री पहुंचे थे, जबकि 2023 में कुल संख्या 56 लाख के पार चली गई थी। हालांकि इस वर्ष यात्रा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उत्तरकाशी में आई आपदा के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा कई दिनों तक बंद रही। गंगोत्री नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया था। लेकिन जैसे ही मार्ग बहाल हुआ, श्रद्धालुओं का उत्साह फिर लौट आया और यात्रा दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो गई। 30 अप्रैल से 12 अक्टूबर 2025 तक हेमकुंड साहिब सहित चारों धामों में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आपदाओं की चुनौतियों के बावजूद इस बार की यात्रा ने एक नया अध्याय लिखा है।