• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

फूलों की खेती से लाखों की कमाई

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

एक फूल और लाखों की कमाई 

यह है सहारनपुर के किसान अश्वनी कुमार सैनी , जिन्होंने पारम्परिक खेती छोड़कर चुना फ्लावर फार्मिंग का स्मार्ट रास्ता। एमएससी एग्रीकल्चर करने के बाद साल 2015 में उन्होंने पहला पॉलीहाउस लगाया, जिस पर लगभग 60 लाख रुपये की लागत आई और सरकार से 50% सब्सिडी भी मिली। यहां उन्होंने शुरू की जरबेरा फूल की खेती, केवल 90 दिन में पौधे फूल देना शुरू कर देते हैं और हर तीसरे दिन तुड़ाई होती है। एक फूल की कीमत लगभग 10 रुपये और एक पॉलीहाउस से हर तीसरे दिन लगभग 1 लाख रुपये की आमदनी। धीरे-धीरे उन्होंने पॉलीहाउस की संख्या 7 कर दी। आज उनके फूल दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ और देहरादून की मण्डियों तक पहुंच रहे हैं। अश्वनी के मुताबिक, आम दिनों में जो गुलाब का फूल 5 से 10 रुपये में बिकता है, वही फूल फरवरी के महीने में 30 से 35 रुपये तक बिकता है. मांग बढ़ने से केवल एक महीने की कमाई 5 लाख रुपये के पार पहुंच जाती है। फूलों की तुड़ाई एक दिन छोड़कर की जाती है और एक बार में लगभग 1,000 फूल आराम से निकल जाते हैं. यह है नए भारत के स्मार्ट किसान जो खेत में केवल फसल नहीं, आत्मनिर्भरता और करोड़ों के सपने उगा रहे है।