• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

गांव का गुड़ पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

गांव का किसान और उसका बनाया गुड़ अब ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाला है। यह कहानी है मुरादाबाद के बिलारी तहसील के ग्राम सरकड़ा के किसान आरेंद्र बड़गोती की जिन्होंने खेती को केवल खेती नहीं बल्कि ग्लोबल बिजनेस बना दिया। उनके फार्म से 1650 किलो फ्लेवर्ड गुड़ दिल्ली भेजा गया है। जहां से इसे ऑस्ट्रेलिया एक्सपोर्ट किया जाएगा। रुचि की बात ये है कि आरेंद्र बड़गोती 2016 से ऑर्गेनिक और नेचुरल फार्मिंग कर रहे हैं। गन्ने से वे केवल गुड़ नहीं बल्कि शक्कर, खांड, सिरका, अचार, चटनी और आइसक्रीम जैसे कई प्रोडक्ट भी बनाते हैं। नोएडा में एक इंटरनेशनल इवेंट में 110 देशों से आए विदेशी मेहमानों ने जब उनका फ्लेवर्ड गुड़ चखा।  तो वही से आ गया ऑस्ट्रेलिया का बड़ा ऑर्डर। आज मुरादाबाद का देसी गुड़ विदेशों में भी अपनी मिठास फैला रहा है। ये है नए भारत का किसान जो खेत से सीधे इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंच रहा है। आत्मनिर्भर भारत की यही है असली मिठास। जब सोच हो बड़ी तो गांव का गुड़ भी ग्लोबल ब्रांड बन सकता है।