• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

लखनऊ लव जिहाद केस : 'राजू'’ निकला 'नफीस'

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पीड़िता और उसके परिवार का आरोप है कि नफीस खान नाम के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर पहले खुद को “राजू” बताया और इसी नाम से युवती से दोस्ती की।

परिजनों के मुताबिक, जान-पहचान बढ़ने के बाद युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। काफी समय बाद पीड़िता को पता चला कि जिस युवक को वह राजू समझ रही थी, उसका असली नाम नफीस खान है।

परिवार का कहना है कि 21 फरवरी को नफीस युवती को अपने साथ लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद परिजनों ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन युवती को खोजकर सकुशल घर पहुंचा दिया।

हालांकि, पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरोपी अब भी युवती से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है और उस पर मतांतरण का दबाव बना रहा है। परिवार का यह भी कहना है कि आरोपी और उसके कुछ साथी उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं और डराने की कोशिश कर रहे हैं।


MP love jihad case: After marriage, the girl got married on the pretext of  love, then made the pressure of conversion | मप्र लव जिहाद का मामला : युवती  को शादी के