• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

गणेश महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

भारत में प्रत्येक पर्व-त्योहार न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा होता है, बल्कि समाज को एक संदेश भी देता है।  ऐसा ही कुछ देखने को मिला है यूपी के मुरादाबाद में, जहाँ इस बार गणेश महोत्सव अलग ढंग से मनाया जा रहा है। जी हाँ  यहाँ पहली बार मिट्टी की बजाय पीतल की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है।  बता दें स्थापना से पहले प्रतिमा को ब्रजघाट ले जाकर गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से मूर्ति की स्थापना की गई। महंत निशांत दक्ष ने बताया कि प्रतिमा को चंदन का लेप लगाकर रामगंगा में स्नान कराया जाएगा और फिर अगले वर्ष तक सुरक्षित रखा जाएगा.. जानकारी के अनुसार यह कदम गंगा और रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए किया गया है। मंदिर परिसर का यह निर्णय काफी सराहनीय है और यह पहल तमाम लोगों के लिए एक उदाहरण हैं, ताकि वो भी इसे समझें और स्वयं भी अपनाएं, क्योंकि पर्यावरण की रक्षा करना हमारा ही कर्तव्य है।