• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अर्धकुंभ की तैयारियां तेज: हरिद्वार को स्वच्छ और पवित्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

हरिद्वार, उत्तराखण्ड

अर्धकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी क्रम में  हरिद्वार नगर निगम ने शहर को व्यवस्थित और पवित्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नगर निगम ने तय किया है कि शहर में चल रही सभी मीट की दुकानों को अब सराय गांव में शिफ्ट किया जाएगा।

इसके लिए सराय गांव में 57 नई दुकानों का निर्माण भी किया जा चुका है, जहां इन दुकानों को व्यवस्थित रूप से स्थान दिया जाएगा। मेयर किरण जायसवाल ने बताया कि यह निर्णय देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के अनुसार, पहले हर की पैड़ी के 5 किलोमीटर के दायरे में मांस, शराब और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध था, जिसे अब पूरे शहर में लागू करने की तैयारी की जा रही है। इस पहल से न केवल शहर की धार्मिक गरिमा बनी रहेगी, बल्कि अर्धकुंभ मेले के दौरान व्यवस्थाएं भी बेहतर और सुचारू रहेंगी।