• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सुनील बनकर साबिर ने हिन्दू महिला को फंसाया

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

आज की डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया ने जहां लोगों को जोड़ने का जरिया बनाया है, वहीं यह अपराधियों के लिए भी एक नया मंच बन चुका है। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बनती दोस्तियां कई बार मासूमियत से शुरू होती हैं लेकिन कब धोखे में बदल जाएं, पता नहीं चलता। मुरादाबाद से आई एक ताजा घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि यह ऑनलाइन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।  बता दें मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर हिन्दू युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को सुनील बताकर उससे दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब हिन्दू युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया। 25 वर्षीय हिन्दू युवती ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर साबिर उर्फ सुनील नाम के युवक से जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी का निवासी बताया था। युवती के अनुसार, 11 मार्च को आरोपी उसे मिलने के बहाने बुलाकर दिल्ली तक लेने पहुंचा और वहां से अपने साथ मुरादाबाद ले आया

पीड़िता का आरोप है कि मुरादाबाद पहुंचने पर आरोपी उसे गुलाबबाड़ी स्थित अपनी ताई के घर ले गया, जहां उसे पता चला कि युवक का असली नाम साबिर है। हिन्दू युवती ने घर लौटने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसी झांसे में आकर हिन्दू युवती उसके साथ रही और आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

हिन्दू युवती का कहना है कि बाद में आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक पांच साल का बच्चा भी है। इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया आज जितना ताकतवर माध्यम है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है यदि इसका प्रयोग सोच-समझकर न किया जाए। इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अनजान लोगों से निजी बातें साझा करना, मिलने जाना या भरोसा कर लेना यह सब बहुत सोच-समझकर ही किया जाना चाहिए। यह घटना एक उदाहरण है कि ऑनलाइन दोस्ती असल जिंदगी में कितना बड़ा धोखा बन सकती है। यह सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं है यह हर उस युवा के लिए चेतावनी है जो सोशल मीडिया पर आंख मूंदकर विश्वास करते हैं। इस घटना से यह सीख मिलती है कि डिजिटल रिश्तों में भी वही सतर्कता जरूरी है जो असल जीवन में बरती जाती है। समाज को चाहिए कि पीड़ित का साथ दे और ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद करे।