अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ की गलियों में एक बार फिर मजहबी मानसिकता का गंदा चेहरा सामने आया है। जी हां, अलीगढ़ में एक हिन्दू महिला ने मुस्लिम युवक पर पहचान छुपाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन मतांतरण कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रोरावर थाना क्षेत्र के तालपुर खुर्द की रहने वाली हिन्दू महिला ने बताया कि पति से तलाक के बाद वह अपने 7 साल के बेटे की परवरिश अकेले कर रही थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह नौकरी की तलाश में थी। जुलाई 2023 में उसकी एक सहेली हिना ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और अलका पार्क स्थित एक मीट फैक्ट्री में ले गई।
वहीं उसकी मुलाकात एक आरोपी युवक से हुई, जिसने अपना नाम राकेश बताया और खुद को फैक्ट्री का ठेकेदार कहा। हिन्दू महिला का आरोप है कि युवक ने मदद के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाईं। एक दिन वह उसे कैंटीन ले जाने के बहाने अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का कहना है कि बाद में आरोपी ने वीडियो दिखाकर बताया कि उसका असली नाम फिरोज है और वह मुस्लिम है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह करीब तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान उसने महिला पर निकाह करने और धर्म बदलने का दबाव बनाया।
महिला का आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने एक मौलवी की मदद से उसका जबरन मतांतरण कराया, उसका नाम बदलकर ‘आलिया’ रख दिया गया और उससे नमाज, कलमा और रोजा करवाया गया। बदनामी और वीडियो वायरल होने के डर से वह यह सब सहती रही। पीड़िता ने यह भी बताया कि फिरोज पहले से शादीशुदा है, इसके बावजूद उसने उससे निकाह किया। अब जब वह इसका विरोध कर रही है तो आरोपी उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अलीगढ़ नीरज जादौन ने रोरावर थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन असली प्रश्न यह है कि आखिर कब तक हिंदू समाज की बेटियाँ ऐसे नकली राकेश और असली फिरोज के जाल में फंसती रहेंगी? आखिर कब इन मजहबी षड्यंत्रकारियों का पक्का इलाज होगा?



