अब यमुनोत्री धाम में भी
गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरीनाथ-केदारनाथ और गंगोत्री में भी एंट्री नहीं
चारधाम यात्रा सनातन धर्म के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पवित्र और आस्था से जुड़ी हुई यात्रा मानी जाती है। इन पवित्र धामों की धार्मिक मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने के लिए अब मंदिर समितियों की ओर से सख्त निर्णय लिए जा रहे हैं। जी हां गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान यह नियम लागू कर दिया जाएगा। नियम लागू होने के बाद किसी भी गैर-सनातनी को धाम और उसके आसपास प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ-साथ बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले मंदिरों में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी है। इसके लिए बीकेटीसी की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।



