• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

यूपी में खोल सकेंगे अपना म्यूजियम, सरकार देगी सब्सिडी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

यूपी में खोल सकेंगे अपना म्यूजियम, सरकार देगी सब्सिडी 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार अब प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और विरासत को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के तहत आम लोगों को भी अपना संग्रहालय खोलने का मौका देने की पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है।


अब कोई भी नागरिक, परिवार, ट्रस्ट, शैक्षणिक संस्थान या निजी संगठन अपने पास मौजूद ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संग्रहालय के रूप में लोगों के सामने प्रदर्शित कर सकेगा। इन संग्रहालयों में इतिहास, अध्यात्म, साहित्य, लोक परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं दिखाई जा सकेंगी।


इसी कड़ी में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नई पर्यटन नीति के तहत पब्लिक म्यूजियम को पर्यटन इकाई का दर्जा दिया गया है। इससे निजी या लीज की जमीन पर भी संग्रहालय स्थापित किए जा सकेंगे। सरकार ऐसे प्रोजेक्ट्स को सब्सिडी और पर्यटन प्रचार का लाभ भी देगी।


साथ ही, सरकार निवेशकों को आकर्षक सुविधाएं भी दे रही है। अलग-अलग निवेश राशि पर सब्सिडी, स्टांप शुल्क में छूट और भूमि परिवर्तन शुल्क में राहत का प्रावधान किया गया है। महिला और अनुसूचित जाति-जनजाति उद्यमियों को अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। 


वही अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन म्यूजियम’ योजना पर भी काम कर रही है। इसके माध्यम से हर जिले की खास संस्कृति और इतिहास को पहचान मिलेगी और अधिक से अधिक लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत को करीब से जान सकें।