• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

1708 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, पासिंग आउट परेड संपन्न

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

1708 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, पासिंग आउट परेड संपन्न 


कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को 1708 अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत के कुमाऊं एवं नागा रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय में 1170 अग्निवीरों ने 31 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।


रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए अग्निवीरों ने सेना में अपने नए जीवन की शुरुआत की।


समारोह के मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने नवप्रशिक्षित सैनिकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रेजिमेंट का नाम, नमक और निशान ऊंचा रखने तथा भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।


वहीं, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर, श्रीनगर में 7वें बैच के 538 अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड सैन्य परंपराओं के अनुरूप आयोजित की गई, इन अग्निवीरों ने 24 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा किया है। 


अब सभी प्रशिक्षित अग्निवीर भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों में तैनात होकर राष्ट्र सेवा का दायित्व निभाएंगे।