• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

यूपी के इस छात्र ने कम उम्र में दिखाया कमाल, इंटरनेशनल लेवल पर हो चुके हैं सम्मानित

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

कुछ करने का हुनर हो तो सफलता बुलंदियों के आसमान को छू जाती है। आज की अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको  यूपी के अमेठी के एक ऐसे ही सफल छात्र आदर्श सिंह के बारे में बताएंगे  जो अपनी छोटी सी उम्र में इतने सामान तैयार करते हैं कि सफल व्यापारी भी उतने सामान तैयार नहीं करते। आदर्श साबुन, शैंपू, हैंड वॉश के साथ खाने-पीने के कई सामान तैयार करते हैं।

आज
उनकी पहचान केवल अमेठी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के बड़े संस्थान के लोग भी आदर्श के कामों की प्रशंसा करते हैं। आदर्श की इस सफलता का श्रेय जाता है जिले के कंपोजिट विद्यालय पन्हौना को जो छात्रों के साथ मिलकर दिन प्रतिदिन सफलता की नई कहानी लिख रहा है।  विज्ञान शिक्षिका नूतन मिश्रा के सहयोग से बच्चे वैज्ञानिक विधि से तरह-तरह के समान बना रहे हैं। आदर्श की सफलता का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें जिला और प्रदेश स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित  किए जाने के साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र की ओर से स्कॉलरशिप भी मुहैया कराई जाती है।

अपनी
सफलता और प्रशंसा से प्रसन्न आदर्श बताते हैं वह वैज्ञानिक बन देश की सेवा करना चाहते हैं।  पहले पढ़ाई करने के बाद वह घर चले जाते थे लेकिन धीरे-धीरे जब विद्यालय में नए-नए नवाचार होने लगे तो उनका भी मन इस काम सीखने में लग गया। सच तो यह है कि छात्रो में प्रतिभा की कमी नहीं होती है आवश्यकता है उनके प्रतिभाओं को निखारने तराशने की। इस प्रकार के शिक्षक और विद्यालय नि:संदेह भारत की भावी पीढ़ियों को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।