• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

‘हनुमान अंश’ उत्तराखण्ड में हुई टैक्स-फ्री

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादून, उत्तराखण्ड

बॉलीवुड में अक्सर बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता प्राप्त करती हैं। लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने इस सोच को बदलते हुए सिद्ध कर दिया है कि अच्छी कहानी, आस्था और दर्शकों का प्यार हो तो कम बजट की फिल्म भी बड़ी कामयाबी प्राप्त कर सकती है।

जी हां, केवल 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म रिलीज के करीब एक महीने बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर चुकी है।

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करोली महाराज के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में बाबा के भगवान हनुमान के प्रति अटूट विश्वास, तपस्या, त्याग और मानव सेवा को श्रद्धा के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

फिल्म का संदेश केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। यह लोगों को सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के महत्व को भी समझाती है।

उत्तराखण्ड में फिल्म हुई टैक्स-फ्री

फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार के साथ-साथ उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी सराहना मिली। मुख्यमंत्री ने स्वयं सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखी और इसकी प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने पूरे उत्तराखण्ड में ‘हनुमान अंश’ को टैक्स-फ्री करने की घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सफलता पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का जीवन हमें सिखाता है कि भक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और मानव कल्याण भी भक्ति के महत्वपूर्ण रास्ते हैं।