गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग एवं घोष वर्ग का समापन शुक्रवार को हुआ। वर्ग में 300 स्वयंसेवकों प्रशिक्षण पूर्ण किया। समापन समारोह में अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन जी ने कहा कि संघ ने ऐसी कार्यपद्धति विकसित की, जिसके माध्यम से विविधताओं से भरे हिन्दू समाज को एकजुट किया जा सके। हिन्दू समाज की संगठित शक्ति द्वारा ही भारत राष्ट्र का उद्धार होगा। 'विश्व बंधुत्व' और 'वसुधैव कुटुंबकम्' भारत की मूल भावना है। ऐसे में हमें खुद को तैयार करने की गति तेज करनी होगी।
उन्होंने संघ को केवल दूर से देखने या दर्शक बने रहने की बजाय भीतर आकर समझने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान विश्व संघर्ष, स्वार्थ और असंतुलित विकास की चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में मानवता को भारत के जीवन-दर्शन और मूल्यों की आवश्यकता है।



