• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

घर वापसी: रजिया ने इस्लाम त्याग की घर वापसी, अपनाया सनातन धर्म, नाम रखा नंदनी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मुस्लिम महिला ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। गोहलपुर की रहने वाली रजिया बी ने धार्मिक रीति रिवाज के साथ हिन्दू धर्म अपना लिया है। इस दौरान हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हिन्दू धर्म अपनाने के बाद रजिया बी से नंदनी बनी महिला ने कहा कि मैंने बिना किसी दबाव के सनातन धर्म में वापसी करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले भगवान श्रीराम उसके सपने में आए थे, इसलिए वह घर वापसी कर रही हैं। रजिया बी ने यह भी बताया कि इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं होती है। सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है।

रजिया बी ने पंडितों की मौजूदगी और मंत्रोच्चरण के साथ सनातन धर्म में वापसी की है। इस दौरान रजिया बी ने कहा कि मैंने सनातन से प्रभावित होकर घर वापसी का फैसला लिया है। इसमें उनके परिवार की स्वीकृति भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि इस्लाम में महिलाओं के लिए कई तरह की बंदिशें, पाबंदियां हैं, लेकिन सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यही वो वजह जिसके कारण उन्होंने हिंदू बनने का फैसला लिया है।