नागपुर
राष्ट्र सेविका समिति - नागपुर महानगर विजयादशमी उत्सव
राष्ट्र सेविका समिति नागपुर महानगर के शस्त्रपूजन तथा विजयादशमी उत्सव में प्रमुख संचालिका शांताक्का जी ने कहा कि अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान कर महिलाओं को समाज के लिए उसका उपयोग करना चाहिए तथा युवाओं के विचारों और आचरण में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उन्हें भारतीय जीवन-मूल्यों के आधार पर विश्व कल्याण का वाहक बनाने की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।
उन्होंने, समिति अगले दशक में क्या कार्य करेगी, इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सात्त्विक आहार शरीर को स्वस्थ रखता है, उसी प्रकार श्रेष्ठ विचार, मन और बुद्धि को संस्कारित करते हैं। शाखाओं के माध्यम से चारित्र्य संपन्न और राष्ट्र निष्ठ नागरिकों का निर्माण होता है। घातक और जहरीली सोच रखने वाले दिमागी नक्सल लोग समाज में भ्रांतिया फैलाकर, तरुण पीढ़ी को बहकाकर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है।
नागपुर के महात्मा गाँधी
सेंटेनियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि लक्ष्य फाउंडेशन की अध्यक्ष
अनुराधा प्रभुदेसाई थी। उन्होंने कहा कि अगर संतान एक अक्षर है तो मां कविता
संग्रह है और फौजी की मां तो महाकाव्य है। समिति की सेविकाओं द्वारा प्रदर्शित
प्रत्यक्षिक को देख कर उन्होंने कहा कि यही युवतियां आगे चलकर समाज को नेतृत्व
प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रमुख
संचालिका शान्ताक्काजी और प्रमुख अतिथि ने शस्त्रपूजन किया।
कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका
समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्राताई जोशी सहित अन्य
अखिल भारतीय और क्षेत्रीय
अधिकारी तथा अन्यान्य संगठनों सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सम्पूर्ण वन्दे मातरम के गायन से हुआ।



