• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अनोखा गाँव जहां 7 साल से जारी है रामायण का अखंड पाठ, गांव के हर व्यक्ति को कंठस्थ है पूरी रामायण

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 एक ऐसा गांव जहां के युवाओं को फिल्मी गीत और डाइअलॉग नहीं बल्कि रामायण की चौपाइयाँ कंठस्त हैं। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में स्थित पचेड़ गांव में  पिछले 7 साल से लगातार अखंड रामायण का पाठ जारी है, जिसमें गांव के हर घर से युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी लोग शामिल होते हैं। गांव में श्री नागनाथ महादेव मंदिर में विगत 7 वर्षों से लगातार अखंड रामायण का पाठ जारी है। बताया जा रहा है कि यह आगे भी जारी रहेगा। यह आयोजन नागरिकों एवं गांव पंचेड़ के धर्म लाभ जनता के सहयोग से किया जा रहा है, जिनमें गांव के युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल हैं।

रामायण पाठ का लाभ लेने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग आते रहते हैं। यह पाठ गांव के सुख, समृद्धि एवं प्रदेश की शांति के लिए किया जा रहा है। इसमें कई गांव की समितियां भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। माताएं-बहनें भी इस पाठ में शामिल होती हैं। रामायण पाठ को पूरा करने के लिए टोली बनाई गई है। 24 घंटे में एक बार रामायण पाठ पूरा करते हैं, दूसरे दिन 7 लोगों की टोली पूर्ण करती है। कहते हैं कि इस मंदिर में लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हैं। इस वजह से यह मंदिर दिन प्रतिदिन प्रसिद्ध होता जा रहा है।