• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

यूपी के इस शहर में आयुर्वेद पद्धति से हो रहा है लोगों का नि:शुल्क इलाज

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मानवीय जीवन को स्वस्थ बनाने में आयुर्वेद का विशेष महत्व है और इसी महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए अमेठी में तीन दिवसीय आयुर्वेद कैंप का आयोजन किया गया है। जहां लोगों को दवाई से लेकर जांच तक की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

कैंप
में आयुर्वेदिक संस्थान लखनऊ की तरफ से कई वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर आयुर्वेद चिकित्सालय स्थापित किए गए हैं और इन्हीं चिकित्सालियों में कैंप का आयोजन किया गया है जहां सुबह 10 बजे दोपहर 3 बजे तक लोगों का नि:शुल्क  इलाज किया जा रहा है। इस कैंप में सामान्य बीमारियां जैसे खांसी बुखार जुखाम सर दर्द की दवा के साथ बीपी शुगर पीलिया अस्थमा जैसे अन्य बीमारियों की दवाएं दी जा रही हैं। आपको बता दें कि सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर बीमारियों  के लगभग 32 प्रकार की जांच इस कैंप में की जाती है।

इस
कैंप के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वेद मनी पांडे ने बताया कि आयुर्वेद का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इस कैंप में स्वस्थ जीवन और स्वस्थ शरीर के लिए मरीजों का उपचार किया जाता है। अब तक तीन सौ से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।  स्पष्ट है कि आयुर्वेद केवल बीमारियों या रोगों से मुक्ति माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की स्थिति भी है।